यूपी अनधिकृत वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान से परिवहन निगम को प्रतिदिन 02 करोड़ रूपये का लाभ-प्रधान प्रबंधक

Time India News 11
0

 


लखनऊ: 16 जुलाई, 2024
यूपी  मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के उपरांत परिवहन विभाग द्वारा अनधिकृत वाहनों तथा बिना परमिट एवं फिटनेस के संचालित वाहनों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के उपरांत परिवहन निगम को प्रतिदिन लगभग 2 करोड़ रुपए अतिरिक्त आय हो रही है। यात्रियों की संख्या भी प्रतिदिन 2 लाख के आसपास बढ़ गई है यह अभियान एक माह तक चले तो परिवहन निगम को अच्छी आमदनी अर्जित करने में सफलता मिलेगी।
यह जानकारी परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक  अजीत कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई के उपरांत परिवहन निगम को लगभग तीन से चार करोड़ रुपए अतिरिक्त आय प्राप्त हुई है। साथ ही यात्रियों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि यदि यह अभियान एक माह तक चलाया जाता है तो परिवहन निगम को कम से कम 50 से 60 करोड़ रुपए अतिरिक्त आय अर्जित करने में सफलता प्राप्त होगी। विगत 14 जुलाई को 13.5 करोड़, 15 जुलाई को 16 करोड़ 80 लाख एवं 16 जुलाई को 18 करोड़ 42 लाख रूपये की आय अर्जित हुई है।
श्री सिंह ने बताया कि बिना परमिट, बिना फिटनेस संचालित वाहनों से परिवहन निगम को नुकसान उठाना पड़ता है। अंतरराज्यीय एवं अंतरनगरीय प्राइवेट बसें अत्यधिक संख्या में संचालित हो रही है, जो परिवहन निगम की आय में सेंध लगाती है। उन्होंने बताया कि एम०डी0 परिवहन निगम ने उपरोक्त अभियान के दृष्टिगत परिवहन निगम में प्रस्तावित प्रादेशिक समीक्षा बैठक जो 16 एवं 19 जुलाई को होने वाली थी, उसको भी स्थगित करके समस्त अधिकारियों को इसी कार्य हेतु निगरानी रखने के लिए निर्देशित कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top