बहराइच थाना पयागपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ मिठाई की दुकानों की जांच की गई

Time India News 11
0



टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच

थाना पयागपुर 24कुंटल नकली/मिलावटी मिठाइयों व खाद्य सामग्री के विरुद्ध अभियान थानाध्यक्ष  पयागपुर मय पुलिस बल के द्वारा चौकी खुटेहना के पास नकली/मिलावटी खाद्य पदार्थ मिठाई पनीर खोया आदि की सप्लाई की सूचना के आधार पर बैरियर लगा कर चेकिंग कर पिकअप वाहन गाड़ी नंबर UP 47 T 4066 को रोक कर चेक करने पर प्लास्टिक  के करीब 15 केजी के 110 डिब्बों में करीब 17 कुंटल नकली सफेद छेना, काला जाम, खोया व पनीर बरामद हुआ। उक्त बरामदगी पर थानाध्यक्ष द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी गयी जो मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे व बरामद माल से सैंपल एकत्र कर बरामद माल बिल बाउचर आदि की अनियमितता के चलते उक्त बरामद माल को नकली / अपमिश्रित घोषित करते हुए नियमानुसार माल का नष्टीकरण कराया। इसके उपरांत वाहन चालक से कड़ाई से पूछ ताछ पर उसके द्वारा बताया गया कि गनेश श्रीवास्तव (माही स्वीट्स हाउस) व शिवम स्वीट चिलावरिया के यहां भारी मात्रा में  नकली मिठाईयां व पनीर आदि मौजूद है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष पयागपुर, खाद्य सुरक्षा विभाग टीम व चौकी प्रभारी चिलवरिया मय फ़ोर्स मौके पर चिलवरिया कस्बा स्थित उक्त दुकान पर पहुंच कर चेक किया गया तो दोनों दुकानों से करीब 200 कि0ग्रा0 की मात्रा में नकली बर्फी, मिल्क केक, सोन पापड़ी, सफेद छेना रसगुल्ला तथा करीब 200 कि0ग्रा0 नकली पनीर व 300 कि0ग्रा0 नकली खोया कुल लगभग 07 कुंटल नकली/मिलावटी खाद्य पदार्थ बरामद किया गया जिसमें से सैम्पल एकत्र करते हुए शेष को नष्ट किया गया।लोगों को इससे बचाने के लिए स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को मिठाई की दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top