बहराइच में बड़ा हादसा, लेजर रिसॉर्ट की छत गिरी-आठ मजदूर दबे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Time India News 11
0

 


बहराइच सीतापुर मार्ग पर स्थित लेज़र रिसॉर्ट में शुक्रवार को निर्माण के दौरान बल्ली गिरने से छत भी गिर गई। जिसके नीचे आठ श्रमिक दब गए। किसी तरह छह श्रमिक बाहर निकाले गए हैं। जबकि दो उसी मलबे में दबे पड़े हैं। जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है।कोतवाली देहात के गजपतिपुर गांव में बहराइच सीतापुर मार्ग पर लेजर रिसॉर्ट स्थित है। यह होटल जिले के डॉक्टर अनिल केडिया का है। लेकिन संचालन किसी और के द्वारा किया जा रहा है। होटल में इस समय एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार रात को छत पड़ रही थी। जिसमें लखनऊ के भी लोग लगे हुए थे। लखनऊ से छत ढलाई के लिए मशीन लेकर आए संजय गुप्ता ने बताया कि छत ढलान के दौरान एक बल्ली गिरी। इसके बाद छत गिर गई। जिसके नीचे कोतवाली देहात के  श्रावस्ती जिले के उत्तमापुर निवासी राहुल चौहान पुत्र मेवालाल चेतरा सबलापुर निवासी राहुल वर्मा पुत्र मोहन लाल वर्मा समेत आठ लोग दब गए। किसी तरह छह श्रमिक बाहर निकाले गए। सभी को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top