बहराइच: अवैध खनन में लगी तीन ट्रॉली सीज

Time India News 11
0

 


बहराइच 03 फरवरी। 

जिलाधिकारी मोनिका रानी एवं अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी अंकुश के लिए संचालित किये जा रहे अभियान के दौरान तहसील सदर बहराइच अन्तर्गत शुक्रवार की रात्रि थाना दरगाह शरीफ के ग्राम मुसगढ़ा में अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त मिट्टी भरी हुई 03 ट्रैक्टर ट्रालियों को मय ट्रैक्टर के सीज़ किया गया। छापामारी की कार्यवाही में उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, तहसीलदार अभयराज पाण्डेय, नायब तहसीलदार सुरेन्द्र यादव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

             जिले में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त हो गया है। खनन अधिकारी के नेतृत्व में अवैध खनन रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। खनन अधिकारी के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र में बीती रात छापेमारी की खनन अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए नियमित रूप से छापेमारी कर कार्यवाही की जा रही है। अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top