डीएम ने बांट गरीब व असहाय लोगों में कंबल

Time India News 11
0


टाइम इंडिया न्यूज 11 बहराइच यूपी

बहराइच 06 जनवरी। तहसील पयागपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा, उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर आनन्द कुमार राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस.के. सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ तहसील के ग्राम पयागपुर, नूरपुर, सहशरावा, सुहेलवा, रूकनापुर, अकरौरा के लगभग 80 निर्धन, असहाय व निराश्रितों व जरूरतमंदो को कम्बल का वितरण किया गया।
इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया। आईसीडीएस विभाग के स्टाल के निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं मनोरमा कश्यप, संगीता देवी, प्रेमा देवी, प्रिया देवी व रीमा देवी की गोदभराई तथा नित्या, रामकेसरी व वंश का अन्नप्रासन्न भी कराया।

By....नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top