बहराइच जिले में 61 प्रार्थना-पत्रों का मौके पर हुआ निस्तारण

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 बहराइच यूपी 

बहराइच 06 जनवरी। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील पयागपुर में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर., अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी आनन्द राय व अन्य अधिकारियों के साथ आए हुए फरियादियों के समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस की विशेष बात यह रही कि विगत तहसील दिवसों व अन्य स्तरों पर ग्राम पंचायत पयागपुर, बसनेरा, प्रतापपुर तरहर, करमोहना, मिर्चिहा, शिवदहा, कलावती, सुखरारी जगदीश (नूरपुर) व बनिया के ग्रामवासियों द्वारा प्राप्त कराये जाने वाले शिकायती प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमों को मौके पर भेज कर तत्काल निस्तारण कराएं जाने के निर्देश दिये। डीएम ने ग्राम के लिए भेजी गई टीमों को निर्देश दिया कि स्थलीय निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनकी जो भी समस्याएं हैं उनका मौके पर निस्तारण करा दिया जाय। सम्बन्धित टीमों को यह भी निर्देश दिया गया कि निस्तारण के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही से उन्हें भी अवगत कराया जाय।
डीएम मोनिका रानी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, पीडी डीआरडीए राज कुमार, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्षगण मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि तहसील पयागपुर में सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 204 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 40 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार अन्य तहसीलों महसी में प्राप्त 20 में 03, सदर बहराइच में प्राप्त 48 में 02, कैसरगंज में प्राप्त 135 में 08, नानपारा में प्राप्त 51 में 06 तथा मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 14 में 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।


By...Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top