बहराइच डीएम मोनिका रानी ने लाभार्थी को प्रदान किया थ्री व्हीलर विद् आइस बाक्स

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी... 

बहराइच 25 अक्टूबर। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत थ्री व्हीलर विद आइसबाक्स वित्तीय वर्ष 2023-24 के लाभार्थी तहसील कैसरगंज अन्तर्गत विकास खण्ड जरवल के ग्राम बेलना पारा निवासी पवन कुमार निषाद को जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में थ्री व्हीलर प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक मत्स्य डॉ0 जितेन्द्र कुमार को निर्देश दिया कि योजना के सफल संचालन हेतु मत्स्य कृषकों को समय-समय पर दी जाने वाली सुविधाओं की निगरानी भी की जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मत्स्य पालकों की आय दोगुनी करने हेतु कटिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनुमन्य सुविधाओं की मत्स्य पालकों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक मत्स्य पालकों लाभान्वित किया गया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक नारद लाल राणा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

By... नसीम खान


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top