बहराइच कलेक्ट्रेट में संचालित आधार पंजीकरण केन्द्र का लाभ उठाएं जनपदवासी डीएम

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी... 

बहराइच 27 अक्टूबर। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि जनपदवासियों की सुविधा हेतु कलेक्ट्रेट स्थित शिकायत प्रकोष्ठ में 21 सितम्बर 2023 से आधार पजीकरण केन्द्र संचालित किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि पंजीकरण केन्द्र के माध्यम से पात्रता रखने वाले व्यक्ति आधार कार्ड के माध्यम से गोल्डेन कार्ड बनवाकर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। डीएम ने आमजन से अपील की है कि अपने सम्पर्क में आने वाले सगे सम्बन्धी व ईष्टमित्रों को पंजीकरण केन्द्र के बारे में जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक लोगों का आधार कार्ड बनवाये जाने में सहयोग प्रदान करें।
डीएम मोनिका रानी ने बताया कि आधार पंजीकरण केन्द्र में शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र के आधार पर आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। इसी प्रकार 05 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का जन्म प्रमाण-पत्र अथवा आनलाइन निवास प्रमाण-पत्र के आधार पर आधार प्रमाण-पत्र बनवाया जा सकता हे। इसके अलावा जिन लोगों का आधार कार्ड 10 वर्ष से अधिक समय का है ऐसे लोग अपना आधार अपडेट करा सकते हैं। आधार पंजीकरण केन्द्र पर आधार कार्ड से सम्बन्धित किसी प्रकार का संशोधन भी कराया जा सकता है।

By... नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top