बहराइच डीएम की अध्यक्षता में तहसील पयागपुर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी...

बहराइच 07 अक्टूबर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील पयागपुर में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी राम्या आर, उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी आनन्द कुमार राय व अन्य अधिकारियों के साथ आए हुए फरियादियों के समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस प्राप्त 131 प्रार्थना पत्रों में 16 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के सम्बंध में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि तीन दिवस में मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण आख्या के साथ जिओ टैग फोटो भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि धारा 24 के निस्तारित वादों में भूमि पैमाईश अनिवार्य रूप से करा दी जाए ताकि प्रकरण का पूरी तरह से निस्तारण हो जाए। उन्होने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि पैमाईश के उपरान्त कब्जा न छोड़ने वाले के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लायी जाय। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस के संदर्भो को प्रतिदिन नियमित रूप से अवलोकन करते हुए समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्ता परक निस्तारण सुनिश्चित कराये। आईजीआरएस के संदर्भो का मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वयं समीक्षा की जा रही है इसकी गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी नियमित रूप से आईजीआरएस संदर्भो का अवलोकन अनिवार्य रूप से करते हुए समय से निस्तारण सुनिश्चित कराये। प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी के आवासीय भूमि से सम्बन्धित प्रकरण के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि ऐसे मामलों में लेखपाल, पंचायत सचिव व पुलिस की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर भूमि से सम्बन्धित समस्या का समाधान कराएं ताकि लाभार्थी को आवास निर्माण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम द्वारा खण्ड विकास अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि पयागपुर क्षेत्र के निराश्रित गौवंशो को पकडवा़कर सम्बन्धित गौआश्रय स्थलों में संरक्षित कराना सुनिश्चित करें इसकी सूचना डे-बाई-डे सम्बन्धित को भी उपलब्ध कराये।
वरासत अभियान के सम्बन्ध में डीएम ने शासन द्वारा दी गई व्यवस्था के अनुसार कार्यवाही का निर्देश देते हुए लेखपालों को हिदायत दी कि आवश्यक जांच पड़ताल के पश्चात मृतक के जायज़ वारिसानों का ही नाम खतौनी में दर्ज किया जाय। उन्होंने सचेत किया कि गलत वरासत दर्ज करने की शिकायतों को अत्यन्त गम्भीरता से लिया जाएगा तथा सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। डीएम मोनिका रानी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय।
उल्लेखनीय है कि तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 30 में 03 महसी में प्राप्त 21 में 02, सदर बहराइच में प्राप्त 68 में 03, कैसरगंज में प्राप्त 109 में 08 व नानपारा में प्राप्त 55 में 06 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीडी डीआरडीए राज कुमार, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, सीवीओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद, नोडल सरयू नहर खण्ड दिनेश कुमार, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, सहायक निदेशक मत्स्य जितेन्द्र कुमार, डीपीओ राज कपूर व अन्य अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्षगण मौजूद रहे।

By...नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top