बहराइच आश्रम पद्धति विद्यालय रिसिया का डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने किया निरीक्षण केजीबीवी बेगमपुर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी... 

बहराइच 16 सितम्बर। उ.प्र. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के मा. अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. देवेन्द्र शर्मा दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बभनी रिसिया का निरीक्षण कर आवासित बालिकाओं के पठन-पाठन, भवन, कक्ष-कक्षों, छात्रावास तथा परिसर इत्यादि की साफ-सफाई, मेस इत्यादि व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने बालिकाओं से रू-ब-रू होते हुए बच्चियों तथा परिवार का कुशल क्षेम पूछा तथा यहां की शिक्षा-दीक्षा, हास्टल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, भोजन की गुणवत्ता इत्यादि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। डॉ. शर्मा ने बेटियों से उनकी पाठ्यक्रम से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की। मा. अध्यक्ष ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए निर्देश दिया कि बच्चियों के भोजन में हरी सब्जी को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाय।
डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कक्षा 10, 11 एवं 12 की क्लासेज़ में जाकर छात्राओं से उनके पाठ्यक्रम से सम्बन्धित प्रश्न पूछने पर बच्चों द्वारा संतोषजनक उत्तर देने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षण स्टाफ को निर्देश दिया कि बेटियों को क्वालिटी बेस्ड शिक्षा के साथ-साथ उन्हें खेल एवं अन्य अन्य सोशल एक्टिविटी हेतु प्रेरित किया जाय। डॉ. शर्मा ने बच्चियों की मांग पर उनके लिए क्रिकेट स्पोट्स किट की व्यवस्था करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। मा. अध्यक्ष ने प्रधानाचार्य डॉ. संदीप त्रिपाठी से दशमोत्तर कक्षाओं में संचालित अभ्युदय कोचिंग की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। प्रधानाचार्य ने उन्हें यह भी बताया कि यहां पंजीकृत 475 छात्राओं के सापेक्ष आज 390 की उपस्थिति है।
आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के उपरान्त डॉ. शर्मा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेगमपुर तथा इसी परिसर में अवस्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मा. अध्यक्ष ने बच्चियों व उनके अभिभावकों का कुशलक्षेम, पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सीख दी कि मन लगाकर पढ़ाई करें और समाज में ऊंचा मुकाम हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन करें। मा. अध्यक्ष ने भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए स्वयं भोजन चखकर देखा तथा भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। डॉ. शर्मा ने विद्यालय की वार्डेन इरफाना तस्नीम व अन्य शिक्षण स्टाफ को निर्देश दिया कि बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करते हुए उन्हें संस्कारशील भी बनायें तथा बच्चियों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान करें। विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा पहाड़ा व कविता सुना देने पर डॉ. शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की। यहां पर डॉ. शर्मा ने 02 गर्भवती महिलाओं एवं 02 बच्चों को अन्नप्रासन्न कराया।

By... नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top