बहराइच : सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी...

बहराइच 16 सितम्बर। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील सदर बहराइच में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजय शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर डॉ. पूजा यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारियों के साथ आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।
सीडीओ कविता मीना ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जनसमस्याओं के निस्तारण में गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें। जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरता पूर्वक सुनवायी कर उसका सयमबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित कराये ताकि फरियादी को अनावश्यक रूप से भाग-दौड़ न करनी पड़ेे। सीडीओ ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में इस बात पर विशेष ध्यान रखा जाय कि निस्तारण की कार्यवाही से फरियादी भी संतुष्ट दिखे।
सीडीओ कविता मीना ने जनसमस्याओं के निस्तारण के साथ-साथ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ भी दिलाने का प्रयास किया जाय। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस व अन्य स्तरों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण 01 सप्ताह में कर दें ताकि आवेदन-पत्र लम्बित अथवा डिफाल्ट की श्रेणी में आयें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया विभागीय कार्यों में डिजीटल लेने को अपनाया जाय तथा आमजन को प्रेरित किया जाय कि वे मुद्रा का लेन-देन डिजीटली करें।  
इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए राज कुमार, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, जिला पिछ़ड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वी.पी. सत्यार्थी, अधि.अभि. जल निगम, जिला गन्ना अधिकारी सहित अन्य जिला सतरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, थानाध्यक्ष व सीडीपीओ भी मौजूद रहे।  
तहसील सदर बहराइच में आयोजित हुए समाधान दिवस में प्राप्त 41 आवेदन पत्रों में 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध कराये गये की प्रार्थना पत्रों का समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराये। इसी प्रकार तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 09 में 01, कैसरगंज में प्राप्त 68 में 05, नानपारा में प्राप्त 41 में 05, पयागपुर में 40 में 04 तथा तहसील महसी में प्राप्त 14 में 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।

By...नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top