Timeindianews11यूपी
बहराइच दिनांक 17/06/2023 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा तहसील सदर जनपद बलरामपुर में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया गया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में कुछ प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। डीआईजी द्वारा पुलिस व राजस्व कर्मियों को आपसी समन्वय स्थापित करके समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

