उत्तर प्रदेश के 45 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के संचालन हेतु साज-सज्जा एवं उपकरणों की स्थापना हेतु 36.75 करोड़ रुपए की स्वीकृति

Time India News 11
0

 


Timeindianews11यूपी 

लखनऊ: 17 जून, 2023 उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 45 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के संचालन हेतु साज-सज्जा एवं उपकरणों की स्थापना हेतु 36.75 करोड़ रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति निर्गत कर दी है। इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि नवनिर्मित इन 45 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के संचालन हेतु उपकरणों की स्थापना हेतु प्रति नग धनराशि रूपये 81,66,615/- अर्थात कुल धनराशि रूपये 36.75 करोड़ (रुपये छत्तीस करोड़ पचहत्तर लाख मात्र) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।जारी आदेश के अनुसार जनपद प्रयागराज के संसारीपुर एवं नेदुला, शाहजहांपुर के खुटार, महोबा के खरेला, आजमगढ़ के लाटघाट एवं कुशलगांव, मऊ के मझवारा, कन्नौज के उमरदा एवं समधन, इटावा के ताखा, कानपुर नगर के बिठूर, बरिपाल एवं नरवल, हरदोई के गोपामऊ, मुरादाबाद के शरीफ नगर, मुजफ्फरनगर के तुगलकपुर, संत रविदास नगर के दुर्गागंज, सोनभद्र के करमा,कोन एवं मद्धपुर, शामली के जसाला, महाराजगंज के गोपाला कुशीनगर के सपहा, फतेहपुर के दपसौरा, महोबा के जैदपुर, फतेहपुर के हाजीपुर गंग एवं थारियांव, बलिया के बेरूवारबारी एट सुखपुरा एवं गढ़वार, अंबेडकर नगर के बेवाना एवं राजेसुलतानपुर, मुजफ्फरनगर के बघरा, हरदोई के टोडरपुर, आगरा के अछनेरा, औरैया के बेला, मऊ के दोहरीघाट एवं परदहा, एटा के जैथरा, गौतम बुद्ध नगर के  विसरख, सीतापुर के बम्हौरा चांद, बदायूं के सैदपुर, झांसी के बरुआ सागर, अलीगढ़ के जलाली तथा संत कबीर नगर के पौली एवं बेलहर कला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

By....Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top