Timeindianews11Bahraich
बहराइच:विकास खंड तेजवापुर में आज संचारी रोग की रैली बेडनापुर प्राथमिक विद्यालय के बच्चे और आशाबहू आंगनबाडी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। संचारी रोगों पर रोकथाम व ग्रामीणों को इसके प्रति सचेत करने के लिए शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई।रैली की शुरूआत बीडीओ अजय प्रताप सिंह और रमपुरवा अधिक्षक डा. अभिषेक अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर कर शुभारंभ किया।संचारी रोग का अभी सीजन चल रहा है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग को बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है।संचारी रोग से पीड़ित व्यक्ति को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में लाया जाए।,जिसके तहत विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री लोगों के घर दस्तक भी देंगी और ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी।इस अवसर पर रोहित वर्मा, अनुराधा कुशवाहा, गिरजेश,अमित समेत अन्य लोग मौजूद रहे।,,,


