उत्तर प्रदेश समाज कल्याण मंत्री ने क्षेत्रीय कर्मचारियों को किया लैपटॉप वितरण

Time India News 11
0

 


Timeindianews11Bahraich

लखनऊः 31 मार्च, 2023 समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण द्वारा आज अयोध्या में मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान जनपद अयोध्या के विभागीय क्षेत्रीय कर्मचारियों एडीओ, वीडीओ एवं सुपरवाइजर को लैपटॉप वितरित किए गए। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता के दृष्टिगत समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक क्षेत्रीय कर्मचारियों को लैपटॉप, प्रिंटर, अलमीरा, फर्नीचर, एवं आवश्यक स्टेशनरी प्रदान की गई है।
  वर्तमान में विभाग की ऑनलाइन संचालित योजनाओं का नियमित अनुश्रवण, क्रियान्वयन, आवेदन का त्वरित निस्तारण एवं सत्यापन किए जाने हेतु आवश्यक संसाधन लैपटॉप इत्यादि उपलब्ध होने से पात्र व्यक्तियों को समय से लाभ मिल पाएगा एवं छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हे भी योजना का लाभ प्रदान किए जाने में आसानी होगी।

By...Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top