उत्तर प्रदेश वन नेशन वन राशनकार्ड’ योजना के तहत प्रदेश के 21,40,216 कार्डधारकों द्वारा अन्य राज्यों से प्राप्त किया अपना खाद्यान्न

Time India News 11
0

Timeindianews11Bahraich

 प्रदेश में चल रही वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के तहत अब तक अन्य राज्यों के 42,283 राशन कार्डधारकों को उत्तर प्रदेश से तथा उत्तर प्रदेश के 21,40,216 कार्डधारकों द्वारा अन्य राज्यों से अपना खाद्यान्न प्राप्त किया गया है। प्रदेश में राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी की सुविधा से समाज के उन गरीब मजदूर वर्ग को लाभ हो रहा है, जो आजीविका की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर चलायमान रहते हैं। इसके अलावा राशनकार्ड लाभार्थी और उचित दर विक्रेता के मध्य व्यक्तिगत असंतुष्टि की स्थिति में लाभार्थी द्वारा पोर्टेबिलिटी सुविधा से खाद्यान्न प्राप्त किया जा सकता है।खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश स्तर पर अन्तरजनपदीय राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी संचालित किये जाने के उपरान्त भारत सरकार की ‘वन नेशन वन राशनकार्ड’ योजना के तहत प्रदेश में राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी की सुविधा लागू है, जिसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के कार्डधारक द्वारा अन्य राज्यों की किसी भी उचित दर दुकान से अपना खाद्यान्न प्राप्त किया जा सकता है।      

By...Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top