उत्तर प्रदेश ऊर्जा मंत्री ने विद्युत उपभोक्ताओं के मोबाइल नं0 को बिलिंग सिस्टम से जोड़ने की शुरूआत की

Time India News 11
0

 


Timeindianews11Bahraich

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने बिजली उपभोक्ताओं को मोबाइल कम्पनियों की तरह एलर्ट संदेश भेजने के लिए उनके मोबाइल नंम्बर को बिलिंग सिस्टम में एकीकरण करने की आज शुरूआत की। इस व्यवस्था से प्रदेश के तीन करोड़ उपभोक्ताओं को फायदा होगा। अब वे कहीं पर भी होंगे उनकी विद्युत व्यवस्था, बिल, कनेक्शन, डिस्कनेक्शन एवं अन्य समस्याओं के संबंध में एलर्ट मैसेज मिल जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने आज से ही उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ड्यू डेट के पहले तथा ड्यू डेट के बाद दो से तीन एलर्ट मैसेज भेजने को कहा तथा अंतिम एलर्ट मैसेज भेजने के बाद बिल न जमा करने पर उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया जाए। किसी भी उपभोक्ता का बिल बनने पर शीघ्र ही उसको कम से कम 06 से 07 एलर्ट मैसेज भेजें जाएं।

ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने आज शक्ति भवन में बिलिंग सिस्टम से मोबाइन नम्बर को जोड़ने की शुरूआत की तथा विभागीय कार्यों की वर्चुअल समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 दिन चले के0वाई0सी0 अभियान के दौरान 2.50 करोड़ उपभोक्ताओं का के0वाई0सी0 अपडेट किया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं से सम्पर्क बनाने के लिए इस व्यवस्था को नीचे फील्ड पर उतारने तथा आज से ही इसे चालू करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि अगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों में निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा इसमें कहीं पर भी ढिलाई न बरतें। जरा सा भी फाल्ट की सूचना पर तत्काल टीम को भेजकर अपूर्ति ठीक कराएं।
श्री ए0के0 शर्मा ने गर्मी के दृष्टिगत निर्वाध आपूर्ति के लिए विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा जर्जर तार व पोल एवं खराब ट्रांसफारर्म को बदलने की प्रक्रिया को तेज किया जाए। ट्रांसफारर्म का लोड व उसके आयल को निरन्तर चेक किया जाए, जिससे ट्रांसफारर्म को जलने से बचाया जा सके। उन्होंने विद्युत की निर्वाध आपूर्ति में सहायक ट्राॅली ट्रांसफारमर्स की संख्या को और बढ़ाने को कहा, जिससे कि कहीं पर भी ट्रांसफारर्म फुंकने पर शीघ्रातिशीघ्र ट्राॅली ट्रांसफारर्म को स्थापित किया जा सके।
उन्होंने कहा प्रदेश में निकाय चुनाव शीघ्र ही शुरू होने वाले हैं इस वजह से नवसृजित/नवविस्तारित नगरीय निकायों में विद्युत व्यवस्था को बहाल करने के लिए शुरू किये गये कार्यों में तेजी लायी जाए, पैसे की कमी नहीं है। इसके लिए 1096 करोड़ रुपये दिये गये हैं। उन्होंने विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु संचालित आरडीएसएस स्कीम के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, जिससे कि जनता को इसका शीघ्र ही लाभ मिले और प्रदेश की विद्युत व्यवस्था और व्यवस्थित हो सके।

By...Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top