उत्तर प्रदेश गांवो के विकास का ग्रोथ इंजन साबित हो रही हैं ग्राम चौपालें

Time India News 11
0

 

Timeindianews11Bahraich

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व और निर्देशन तथा उनकी पहल पर प्रदेश में प्रत्येक शुक्रवार को ग्रामों में आयोजित किए जा रहे ग्राम चौपालों के सुखद, सार्थक व सकारात्मक परिणाम निखर कर सामने आ रहे  हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को आगरा व फिरोजाबाद में तथा पिछले शुक्रवार को रायबरेली और बाराबंकी के एक-एक ग्रामपंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को समझा ,सुलझाया और लाभार्थीपरक योजनाओं सहित विकास व निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत को समझा, वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों तथा ग्राम स्तरीय कर्मचारियों की उपस्थिति में ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा 30दिसम्बर को वाराणसी जिले की तीन ग्राम पंचायतो से ग्राम चौपालों का शुभारंभ किया गया था। प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश की ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया, जिसमें 13384 ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने तथा 20 हजार ग्राम स्तरीय कर्मचारियों ने ग्राम चौपालों में प्रतिभाग किया। ग्राम चौपालों में 31 हजार ग्रामीणों ने सहभागिता की और 24517 सन्दर्भ/शिकायत/प्रकरण आए, जिसमें से 18 हजार संदर्भों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष संदर्भों के निस्तारण हेतु उच्च स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों को संदर्भित करते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम चौपालों से पूर्व सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्राम में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया, गया जिसमें 10 हजार परियोजनाओं का मौके पर निरीक्षण किया गया। उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य द्वारा ग्राम चौपालों से वापस आने के बाद फीड बैक भी लिया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ग्राम पंचायतों की बहुत के प्रति लोगों का बहुत ही उत्साह है और उनके उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा इसी तरह से प्रत्येक शुक्रवार को निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाता रहेगा और ग्राम चौपालों में शासन स्तर पर भी विभागीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे तथा जनप्रतिनिधियों को भी चौपालों में भाग लेने की अपील की गई है।

By....Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top