Timeindianews11Bahraich
बहराइच तेजवापुर ब्लॉक एनएमएमएस सिस्टम का ग्राम प्रधानों ने किया विरोध प्रधानों ने बीडीओ के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन ई व्यवस्था के खिलाफ बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्रीज को ज्ञापन भेजा है। मांग पूरी मनरेगा कार्यों में एनएमएमएस सिस्टम लागू किए जाने का तेजवापुर ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने विरोध किया है। ग्राम प्रधान संगठन ने मामले में नई व्यवस्था के खिलाफ बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। मांग पूरी नहीं होने पर मनरेगा कार्यों के बहिष्कार की भी चेतावनी ग्राम प्रधानों ने दी है।ज्ञापन में प्रधानों ने कहा कि केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2023 से मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों का मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से 11 बजे तक हाजिरी बनाना अनिवार्य कर दिया है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि यह असंभव है इससे विकास योजना बाधित होगी।प्रधान ने यह भी कहा कि कहीं-कहीं नेटवर्क भी नहीं मिलता पहले नेटवर्क सही कराएं।.....
By.....Naseem khan


