बहराइच डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
Time India News 11
नवंबर 29, 2022
0
Time india news 11 Baharaich आज दिनांक 29.11.2022 को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ जिला कारागार बहराइच का निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने पाकशाला सहित विभिन्न बैरकों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागार की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी।