बहराइच निर्वाचन व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक

Time India News 11
0

 

Time india news 11 Bahraich : बहराइच 29 नवम्बर। जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन जैसे कार्य की अपरिहार्यता को मद्देनज़र रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप सम्पन्न कराये जाने को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्य समयबद्धता के साथ अन्जाम दिये जायें।

बैठक के दौरान डीएम डॉ. चन्द्र ने अन्तिम प्रकाशन के उपरान्त निर्वाचक नामावली में परिवर्धन, संशोधन व विलोपन की कार्यवाही सुनिश्चित कराए जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिया कि आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। निकायों के अन्तर्गत अवस्थित मतदान केन्द्रों/स्थलों को जाने वाले माार्गों तथा सेक्टर का निर्धारण कर रूट चार्ट उपलब्ध करा दें। पोलिंग पार्टियों, ज़ोनल/सेक्टर मजिस्ट्रो तथा पोलिंग पार्टियों के लिए उपयोग में लाए जाने वाले वाहनों, निकायों के अध्यक्ष तथा सदस्य पद के नामांकन हेतु कक्ष/स्थल का निर्धारण, पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के लिए उपयुक्त स्थलों के चिन्हांकन इत्यादि की समीक्षा करते हुए प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए आयोग के मंशानुरूप कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
मतदान कार्मिक व्यवस्था कार्य की समीक्षा के दौरान डीएम डॉ. चन्द्र ने निर्देश दिया कि कार्मिकों की नियुक्ति मानक के अनुसार की जाए तथा प्रशिक्षण के लिए माकूल बन्दोबस्त किए जाएं। मास्टर ट्रेनर्स का भी समय रहते चयन कर लिया जाय। लेखन सामग्री व्यवस्था के सम्बन्ध में डीएम ने निर्देश दिया कि मतदेय स्थलों की संख्या के अनुसार प्रपत्रों की उपलब्धता के लिए संख्यात्मक विवरण तैयार कर लिया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मतपत्र का नमूना तैयार करते समय अभ्यर्थियों के नामों को अंकित करने में पूरी सावधानी बरती जाय ताकि इनमें किसी प्रकार की त्रुटि न रहने पाये।
विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा अपने स्तर करते रहें। पुनरीक्षण कार्य में इस बात का प्रयास किया जाए कि सभी अर्ह लोगों को नाम मतदाता सूची में शामिल हो जाए। आमजन को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराएं जाने हेतु जागरूक किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पयागपुर के दिनेश कुमार, महसी के रामदास, मिहींपुरवा (मोतीपुर) के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व तहसीलदार डॉ. सुनील कुमार, तहसीलदार नानपारा पीयूष श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

By....Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top