बहराइच डीएम ने एसपी के साथ गल्ला मण्डी के धान क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

Time India News 11
0


 Timeindianews11Bahraich

बहराइच 23 नवम्बर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ धान खरीद का जायजा लेने के उद्देश्य से कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर में संचालित धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद एवं रसद विभाग द्वारा संचालित 03 धान क्रय केन्द्रों व भारतीय खाद निगम द्वारा संचालित 01 धान क्रय केन्द्र पर धान की खरीद हो रही थी। केन्द्र पर मौजूद किसानों जिलाधिकारी ने धान खरीद के सम्बंध में फीडबैक प्राप्त किया। किसानों द्वारा केन्द्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया। डीएम द्वारा केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि क्रय केन्द्र पर आने वाले किसानों को शासन द्वारा अनुमन्य सुविधाएं मुहैया कराते हुए शासन के मंशानुसार धान खरीद की जाय।ग्राम गोकुलपुर के अमर सिंह व कृष्णपाल सिंह, विकास खण्ड पयागपुर के पकड़ीकला के अरुण तिवारी, शिवदहा के रामू सिंह व अलियाबुल के शशांक सिंह के धान की तौल की जा रही थी। इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ संजीव सिंह द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि जनपद में विभिन्न क्रय एजेन्सियों द्वारा कुल 112 क्रय केन्द्र संचालित किये जा हैं। संचालित क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 963 किसानों से 62928 कुंटल धान की खरीद की गयी है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि शासन की मंशानुार क्रय केन्द्रों पर मानक के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए किसानों की उपज की खरीद की जाय। जिससे जिले के किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके और उनके आय में वृद्धि हो जिससे किसानों केजीवन में खुशहाली आये।इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह, सचिव
 मण्डी धनन्जय सिंह, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्या सहित धान क्रय केन्द्र प्रभारी दिवेन द्विवेदी, आनन्द प्रताप पटेल, विनीत सिंह व बृजेन्द्र मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।शासन के मंशानुसार धान क्रय करने के दिये गये निर्देश

By....Naseem khan



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top