उत्तर प्रदेश के किसानों को डीएपी अतिरिक्त मांग के लिए कृषि मंत्री शाही ने भारत सरकार के समक्ष रखा प्रस्ताव, मिली मंजूरी

Time India News 11
0

 


Timeindianew11Bahraich

उत्तर प्रदेश में किसानों को सुगमतापूर्वक उनकी मांग के अनुरूप डीएपी उर्वरक की आपूर्ति कराए जाने हेतु प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा उर्वरक सचिव भारत सरकार एवं संयुक्त सचिव से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश की डीएपी उर्वरक की मांग को विस्तार से रखा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में उर्वरक आपूर्ति शीघ्र कराने की मांग रखी।
बैठक में उत्तर प्रदेश हेतु प्रतिदिन कुल 10 रैक की आपूर्ति, जिनमें से 3-4 उर्वरक रैक्स मै0 इफको एवं मै० कृभकों को सहकारिता क्षेत्र हेतु डिस्पैच कराए जाने का निर्णय हुआ है। 40 रैक्स का 4 दिनों में आपूर्ति की सूची पोर्टवार एवं जनपदवार दी गई है, जिससे कि कृषकों को डीएपी उर्वरक की आपूर्ति निरन्तर सुगमतापूर्वक उपलब्ध होती रहेगी। 22 नवंबर 2022 तक प्रदेश में 1लाख 95 हजार मी.टन डीएपी उर्वरक का स्टाक जनपदों में उपलब्ध है। वर्तमान में डीएपी की किसी प्रकार की कमी नहीं है।
बैठक में भारत सरकार के उर्वरक मंत्रालय में उर्वरक विभाग के सचिव अरुण सिंघल, संयुक्त सचिव सुश्री नीरजा आदिदाम तथा उत्तर प्रदेश प्रदेश के संयुक्त कृषि निदेशक उर्वरक अनिल कुमार पाठक ने सहभागिता की।

By......Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top