Timeindinanews11Bahraich
बहराइच 10 नवम्बर। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में आम चुनाव में हो रहे मतदान के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने उप जिलाधिकारी नानपारा अजित परेश, एसएसबी के सहायक कमाण्डेण्ट वासुकी पाण्डेय व अन्य के साथ भारत नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा पहुॅच कर सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रभारी थानाध्यक्ष रूपईडीहा श्रीधर पाठक से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। डीएम ने एसएसबी, पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी चौकसी बरतते हुए सीमा पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाएं रखें।
उल्लेखनीय है कि विगत 09 नवम्बर 2022 को नेपाल के जनपद बॉके में भारत-नेपाल के अधिकारियों की समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें नेपाल साइड से बॉके व बर्दिया तथा इण्डिया साईड से बहराइच एवं श्रावस्ती जनपद के अधिकारी सम्मिलित हुए थे। बैठक में आम चुनाव के दृष्टिगत सीमा पर कानून एवं शान्ति बनाएं रखने हेतु नेपाल साईड के अधिकारियों द्वारा अपेक्षा की गई थी। बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में डीएम ने अन्य प्रशासनिक व सुरक्षा अधिकारियों के साथ सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण कर कानून एवं व्यवस्था का जायज़ा लिया।
By......Naseem khan



