बहराइच प्रदेश के मुख्य सचिव से डीएम ने की शिष्टाचार भेंट

Time India News 11
0

 



Timeindianews11:बहराइच

बहराइच 13 नवम्बर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें एक जनपद-एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) योजना के तहत गेहूॅ के डण्ठल से तैयार की गई कलाकृति भेंट की। इस अवसर पर डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने प्रदेश के मुख्य सचिव श्री मिश्र को मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार भारत नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा कस्बे में निर्मित होने वाले बहुउद्देशीय हब के निर्माण हेतु की जा रही कार्यवाही, जनपद में पयर्टन विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों तथा आकांक्षात्मक जनपद बहराइच के विकास हेतु नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों में अर्जित की गई उपलब्धियों इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की।
डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने मुख्य सचिव श्री मिश्र को जिले को चारा प्रबन्धन विशेषकर हरा चारा प्रबन्धन में आत्मनिर्भर बनाये जाने के उद्देश्य से नैपियर घास के लिए किये गये प्रयासों तथा नैपियर घास के क्षेत्र विस्तार, गौशाला में संरक्षित गोवंशों के लिए संचालित किये गये भूसा एवं पराली दान अभियान, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा फसल अवशेषों को खेतों में जलाने की घटना पर प्रभावी अंकुश के लिए संचालित किए जा रहे जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की।

By......Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top