बहराइच राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 103217 वादों का हुआ निस्तारण सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रही रू 8 करोड़ 42 लाख 27 हज़ार 584

Time India News 11
0



बहराइच 13 नवम्बर। मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच उत्कर्ष चर्तुवेदी की अध्यक्षता तथा चर्तुथ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, लोक अदालत बहराइच सुरजन सिंह के मार्गदर्शन से जनपद बहराइच में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया तथा इस लोक अदालत में जनपद के पुराने सभी रिकार्ड तोड़कर कुल 103217 वादों का निस्तारण किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू 8 करोड़ 42 लाख 27 हज़ार 584 रही।

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय शेषमणी की अध्यक्षता में कुल 32 पारिवारिक विवाद का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त 59 सिविल वाद, 4431 फौजदारी के मुकदमें, बैंक रिकवरी के 791 मामले, राजस्व विवाद के कुल 97018 मामले, जिसमें नगर मजिस्ट्रेट द्वारा 46 मामले, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद द्वारा 1696, उपायुक्त राज्य कर, बहराइच के 581 मामले, बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी द्वारा 46 मामले तथा अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा 5 मुकदमों का निस्तारण किया गया।

By....Naseem Khan
 Timeindianews11:बहराइच

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top