बहराइच बौण्डी थाने को मिली थाना प्रभारी कार्यालय की सौगात डीएम व एसपी ने किया भवन का उद्घाटन

Time India News 11
0

 

Timeindianews11: बहराइच 04 नवम्बर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बौण्डी थाने में नवनिर्मित थाना प्रभारी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के पश्चाात डीएम व एसपी ने भवन का निरीक्षण कर भवन की गुणवत्ता व भव्यता की सराहना की। इस अवसर पर डीएम डॉ. चन्द्र ने जन सहयोग से भवन निर्माण हेतु थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद समेत थाने के सभी पुलिसकर्मियों व क्षेत्रीय ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की। डीएम ने कहा कि भवन का निर्माण होने से क्षेत्र में कानून एवं शान्तिव्यवस्था में सुधार आयेगा। एसपी ने मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि शासन के मंशानुरूप लोगों के लिए गुड पुलिसिंग की व्यवस्था के तहत सभी पुलिस कर्मी मित्र पुलिस की भूमिका का निर्वहन करने के लिए कटिबद्ध हैं। एसपी ने लोगों का आहवान किया कि शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें तथा अपनी समस्या को पुलिस से बेझिझक बताएं।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी महसी रामदास, पुलिस क्षेत्राधिकारी जेपी त्रिपाठी, तहसीलदार प्रदुमन कुमार पटेल, नायब तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, डीपी अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, रघुनंदन पाण्डेय, ओंकार नाथ चौरसिया सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

By..Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top