बहराइच डीएम ने महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण,,,,,,

Time India News 11
0

 

Time india news11

बहराइच 30 अक्टूबर। संचारी एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने मेडिकल कालेज के महार्षि बालार्क जिला चिकित्सालय बहराइच का औचक निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय के वार्डाें का निरीक्षण करते हुए डीएम डॉ. चन्द्र ने मरीज़ों एवं उनके तीमारदारों से चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। वार्ड के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीज़ सीमा देवी ने डीएम को बताया कि उसे जिला चिकित्सालय के बाहर की दवा लिखी गई है। इस सम्बन्ध में डीएम ने सीएमएस डॉ. ओ.पी. चौधरी को निर्देश दिया कि चिकित्सक द्वारा बाहर से दवा लिखने के औचित्य की जांच कराकर 02 दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. चौधरी द्वारा बताया गया कि डेंगू के मरीज़ों के लिए अलग से 10 बेड का वार्ड स्थापित कर चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। डीएम डॉ. चन्द्र ने निर्देश दिया कि डेंगू वार्ड की क्षमता को 10 से बढ़ाकर 20 बेड कर दिया जाय। डॉ. चौधरी ने बताया कि चिकित्सालय में सभी प्रकार की दवाएं तथा ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में प्लाज़्मा व प्लेटलेट्स उपलब्ध है। इसके अलावा संक्रामक रोगों के दृष्टिगत चिकित्सालय में 30 बेड की क्षमता का एक वार्ड भी बना दिया गया है। जहॉ पर भी आवश्यकतानुसार चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
सीएमएस डॉ. चौधरी ने डीएम डॉ. चन्द्र को बताया कि एक सप्ताह में जिला चिकित्सालय आने वाले 275 बुखार के मरीज़ों के खून की जांच की गई जिसमें से कोई भी मरीज़ डेंगू पाजीटिव नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि सामान्य बुखार में भी शरीर में प्लेटलेस की संख्या घटने के साथ-साथ कमज़ोरी भी आ सकती है। डॉ. चौधरी ने लोगों को सुझाव दिया कि बुखार के लक्षण होने पर घबराएं नहीं बल्कि अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर उपचार कराएं। उन्होंने यह भी सलाह दी है कि मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु पूरी बांह का कपड़ा पहने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें तथा अपने घर के आस-पास सफाई रखें तथा पानी एकत्र न होने दें।

By....Naseem khan.....

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top