बहराइच गॉधी जी व शास्त्री जी के जीवन आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि: डीएम

Time India News 11
0

 


Timeindianews11......बहराइच 02 अक्टूबर। गॉधी जयन्ती के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने ध्वाजारोहण किया। इस अवसर पर माण्टेसरी स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के पश्चात डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने एडीएम मनोज, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, बीएसए अव्यक्त राम तिवारी व अन्य के साथ त्रिमूर्ति स्थल पर जाकर माल्यार्पण किया।
इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डॉ. चन्द्र ने अन्य अधिकारियों ने साथ गॉधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके उपरान्त डीएम डॉ. चन्द्र ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डा. वेद मित्र शुक्ल ने गांधी जी के प्रिय भजन ‘‘रघुपती राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम’’ को बॉसुरी के माध्यम से प्रस्तुत किया। जबकि अल्लन बहराइची, रईस सिद्दीकी, नज़र बहराइची, लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी मृदृल, बी.डी. सिंह, डॉ. मुबारक अली द्वारा काव्यपाठ किया गया। जबकि कलेक्ट्रेट कर्मी भानु जायसवाल व पत्रकार शाहिद ने गीत प्रस्तुत किया। डीएम ने स्कूली बच्चों को गिफ्ट पैक तथा कवियों व अन्य को अंगवस्त्र व नकद धनराशि भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीएम डॉ. चन्द्र ने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए आज ही के दिन पैदा होने वाले जिले के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी पं. भगवान दीन मिश्र वैध को भी हृदय से नमन किया। डीएम ने कहा कि देश व समाज कुर्बानी देने वाले लोगों को ही याद करता है। यही वजह है कि हम भी स्वतन्त्रता संग्राम की यात्रा में प्राणों की आहूति देने बलिदानियों को याद करते हैं। डीएम ने कहा कि आज हम स्वतन्त्र हैं। मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश आज तेजी के साथ तरक्की कर रहा है। डीएम ने सेनानी परिजनों को आश्वस्त किया कि उनकी जो भी समस्याएं उनका तत्परता के साथ निराकरण कराया जायेगा। कार्यक्रम को स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिषद के अध्यक्ष वेदव्रत श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।

By......Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top