बहराइच जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और उपलब्धि बिना चीरा लगाए दिल का छेद बंद किया गया
Time India News 11
अगस्त 28, 2026
0
Time India News 11 UP
बहराइच जिले के लिए चिकित्सा क्षेत्र में यह एक बहुत बड़ी और सराहनीय उपलब्धि है। बिना चीरा लगाए (Non-surgical/Percutaneous device closure) दिल का छेद बंद करना एक अत्याधुनिक तकनीक है, जो अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही है 27 अगस्त 2026 शहर में स्थित बिटाना एण्ड चन्द्रावती हॉस्पिटल मल्हीपुर रोड बहराइच के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ मोहम्मद यूनुस डी एम (कार्डियोलॉजी) के नेतृत्व में एक 28 वर्ष के लड़के के दिल के छेद को बिना चीरा लगाए बंद किया गया यह आपरेशन बहराइच में अपने तरह का पहला आपरेशन था जोकि आयुष्मान कार्ड से किया गया, मरीज का एक भी पैसा नहीं लगा
इस सम्बन्ध में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ “डॉ मोहम्मद यूनुस” डी एम (कार्डियोलॉजी) से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह एक बड़ी ही जटिल प्रक्रिया है इसमें एक छाता नुमा बटन होता है जिसे मरीज के पैर के माध्यम से छेद तक पहुंचा जाता है और फिर उस छेद के ऊपर रखकर उसे बंद कर जाता है अभी तक बहराइच जैसे छोटे शहर में इस तरह की सुविधाएँ उपलब्ध नहीं थी मगर अब अब “बिटाना एण्ड चन्द्रावती हॉस्पिटल” मल्हीपुर रोड बहराइच में दिल के सभी रोगों का इलाज बहुत की सस्ते दर पर उपलब्ध है या जिनके पास आयुष्मान कार्ड है वो पूरी तरह निःशुल्क इलाज प्राप्त कर सकते है