बहराइच में उर्वरक दुकानों पर छापेमारी के तहत जिला कृषि अधिकारी ने 1 लाइसेंस निलंबित किया, 3 को नोटिस दी और 4 खाद के नमूने लिए
Time India news 11 UP
बहराइच 29 जुलाई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव द्वारा ईंटाहवा वनकसही नूरी चौराहा व बाबागंज क्षेत्र अन्तर्गत स्थित उवर्रक विक्रेता प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 01 उर्वरक विक्रेता लाईसेन्स निलम्बित करने के साथ ही 03 विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी की गई है। निरीक्षण के दौरान स्टॉक में अनियमितता एवं स्टाक वितरण रजिस्टर अद्यतन न रखे जाने के कारण गुप्ता खाद एवं बीज भंडार बनकसही का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जबकि दुकान बंद करके भाग जाने के कारण चौरसिया खाद बीज भंडार, श्रीराम ट्रेडर्स, इटाहवा एवं कुमार खाद बीज भंडार नूरी चौराहा को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। संदिग्ध प्रतीत हो रही विभिन्न दुकानों से चार उर्वरक के नमूने भी ग्रहण करके प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा गया है।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि सभी उर्वरक विक्रेता पॉस मशीन के माध्यम से आधार कार्ड से खेतौनी को चेक करते हुए शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की बिक्री करें। उर्वरक वितरण के साथ-साथ स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर स्टॉक एवं उर्वरक खरीदने वाले का रिकॉर्ड प्रतिदिन अद्यतन कर उर्वरक की बिक्री करें। डॉ. यादव द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी। आज आज दिनांक 29 रनसल 2026 को जनपद में 18987 मै.टन यूरिया, 3377 मै.टन डीएपी, 6257 मै.टन एनपीके, 15888 मै.टन सिंगल सुपर फास्फेट उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सभी समितियांे पर उर्वरक उपलब्ध करादी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं