बहराइच: में अवैध अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है

Time India News 11
0


 टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

जनपद बहराइच में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा केंद्रों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई की है। नैदानिक स्थापना अधिनियम 2010 (Clinical Establishment Act) के नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में औचक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। इस कार्रवाई के दौरान बिना पंजीकरण और मानक विहीन पाए गए तीन केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।जांच टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों पर दबिश दी जिसमेंजीवन धारा हॉस्पिटल (कानूनगोपुरा): बिना वैध पंजीकरण और मानकों की अनदेखी पाए जाने पर टीम ने इसे मौके पर ही सील कर दिया।लाइफ पैथोलॉजी सेंटर (जिला महिला अस्पताल के सामने): नियमों के विरुद्ध संचालित होने के कारण इस पैथोलॉजी सेंटर पर भी ताला जड़ दिया गया।एकता हॉस्पिटल: पंजीकरण के अभाव में इस अस्पताल को भी अवैध मानते हुए सीलिंग की कार्रवाई की गई।एस.के. हॉस्पिटल: छापेमारी के दौरान अस्पताल परिसर में कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं मिला।इस स्थिति में टीम ने अस्पताल के गेट पर नोटिस चस्पा कर स्पष्टीकरण मांगा है।अधिकारियों का सख्त रुखनोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी सूरत में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना पंजीकरण और योग्य चिकित्सकों के अभाव में चल रहे क्लीनिक और अस्पताल जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं।"यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।सभी चिकित्सा संस्थानों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमानुसार पंजीकरण कराएं और मानकों का पालन करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" — नोडल अधिकारी, बहराइच

नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top