बहराइच के जिलाधिकारी ने रिसिया विकास खंड का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 07 फरवरी। सम्पूर्ण समाधान से लौटते समय जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा विकास खण्ड रिसिया के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय एवं विकास खण्ड परिसर का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड मुख्यालय पहुंचने पर डीएम श्री त्रिपाठी ने कार्यालय परिसर एवं परिसर में निर्मित पार्क का निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर एवं पार्क की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। डीएम ने खण्ड विकास अधिकारी रिसिया राजेन्द्र कुमार से कार्यालय परिसर में निर्मित कामिकों के आवासों तथा उसके रहने वाले कार्मिकों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
डीएम  ने ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए विभिन्न पटलों का अवलोकन करते हुए पटल सहायकों से अभिलेखों के रख-रखाव इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने ग्रान्ट रजिस्टर का अवलोकन करते हुए खण्ड विकास अधिकारी आवंटित बजट तथा योजनाओं की वित्तीय प्रगति की बाबत जानकारी प्राप्त की। स्थापना पटल के निरीक्षण के दौरान डीएम ने शासनादेशों से सम्बन्धित गार्ड फाईल का अवलोकन करते हुए स्थापना लिपिक सुरेन्द्र सिंह को निर्देश दिया कि फाईल में अनुकम्रणिका को अद्यतन रखा जाय।
निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी रिसिया राजेन्द्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास संजय मिश्र, सहायक विकास अधिकारी पंचायत नरेश चन्द्र, अवर अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण अजय कुमार वर्मा, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता आनन्द स्वरूप श्रीवास्तव सहित विकास खण्ड में कार्यरत अन्य कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top