बहराइच में एसआईआर कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

Time India News 11
0

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 23 जनवरी। उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उददेश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु समिति एवं सीएम युवा उद्यमी की बैठक सम्पन्न हुई। एम.ओ.यू. क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 से अब तक जनपद बहराइच हेतु निवेशकों द्वारा कुल 193 एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित हुए हैं। जिनका निवेश मूल्य रू. 2865.99 करोड़ है। जिसके सापेक्ष इन्वेस्ट यू.पी. द्वारा निवेश सारथी पोर्टल पर रू. 2217.10 करोड़ लागत के 153 एम.ओ.यू. अपलोड किये गये थे, जिसका सत्यापन उद्यमी मित्र तथा जिलाधिकारी के स्तर से पूर्ण हो गया है। अब तक 100 इकाईयां क्रियाशील हो गयी है। अवशेष इकाईयों की स्थापना सम्बन्धी कार्यवाही प्रगति पर है।निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों पर चर्चा के दौरान बताया गया कि 44 विभागों से सम्बन्धित अनापत्ति एवं सहमति प्राप्त करने हेतु 01 अप्रैल से 22 जनवरी 2026 तक 3348 आवेदन प्राप्त हुए है जिसके सापेक्ष 2982 आवेदन स्वीकृत, 64 आवेदन पत्र अण्डर क्वेरी तथा 120 आवेदन पत्र समय अन्तर्गत तथा 04 आवेदन पत्र समय उपरान्त लम्बित हैं। डीएम श्री त्रिपाठी ने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया कि लम्बित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराएं साथ ही निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदन कराएं। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया गया कि एम.ओ.यू. के माध्यम से निवेश को बढ़ायें तथा सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय कर अवशेष को ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार करें और जो एमओयू रेडी हैं उनका क्रियान्वयन शीघ्र कराया जाय।
बैठक के दौरान कृष्ण मोहन साल्वेक्स प्रा.लि. के पार्टनर विजय केडिया द्वारा अवगत कराया गया कि इकाई ग्रा. वजीरपुर परगना व तहसील बहराइच में निर्माणाधीन है उक्त बाउण्ड्री के अन्दर कोई निर्माण नही है। मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि आयुक्त महोदय द्वारा कतिपय क्वेरी करते हुए पत्रावली वापस कर दी गयी है। प्रेच्छा का निवारण करते हुए पुनः पत्रावली कार्यालय देवीपाटन मण्डल गोण्डा प्रेषित की दी गयी है। मे. केपीबीएल एंड कम्पनी की प्रोपराइटर सुशील श्रीवास्तव द्वारा समिति को अवगत कराया कि उनकी एग्रो टूरिज्म प्रोजेक्ट विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम मीरपुर कस्बा में पक्की सड़क से उक्त साइट तक जाने हेतु 200 मी. कच्चा मार्ग है जिसपर खडन्जा निर्माण कार्य के लिए बीडीओ चित्तौरा से सम्पर्क करने पर पता चला कि इसे जिला पंचायत की कार्य योजना में सम्मिलित करा लिया गया है जल्द कार्य शुरू करा दिया जायेगा। उद्यमियों एवं व्यापारियों द्वारा डीएम श्री त्रिपाठी से बिस्वरियां में दूर संचार नेटवर्क क्षीण रहने के कारण नवीन टावर स्थापना की मांग कराये जाने का भी अनुरोध किया गया। बैठक के दौरान डीएम ने समिति के सदस्यों, अधिकारियों, व्यापारियों एवं उद्यमियों से अपील की कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण एवं एसआईआर के कार्य में सहयोग प्रदान करें।
बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, आईआईए के अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, उद्याोक व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राम रतन अग्रवाल, उद्यमी विनय मित्तल, आशीष केडिया, विजय केडिया, अशोक मातनहेलिया, कूलभूषण अरोड़ा सहित अन्य उद्यमी, व्यापारी व निर्यातक मौजूद रहे।


रिपोर्ट:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top