बहराइच राम गाँव पुलिस ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

Time India News 11
0


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

 बहराइच राम गाँव पुलिस ने निकाली यातायात जागरूकता रैली यातायात माह के तहत छात्रों संग लोगों को किया जागरूक थानाध्यक्ष मदनलाल,,,,,

बहराइच में यातायात माह-नवम्बर 2025 के तहत बुधवार को थाना राम गाँव में यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष मदनलाल के नेतृत्व में निकली इस रैली में थाना पुलिस बल और  पुष्पा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंटर कॉलेज के गौरव शुक्ला व सहयोगी अध्यापकगण व विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने पोस्टर, सड़क सुरक्षा स्लोगन और मैसेज कार्ड के माध्यम से लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति प्रेरित किया।व0उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार यादव, उ0नि0 संजीव कुमार दुबे , उ0नि0 हरिराम यादव ,उ0नि0 जैनेन्द्र कुमार, उ0नि0 रिजवान अहमद, उ0नि0 अमित गोंड व अन्य पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों ने वाहन चालकों को रोककर हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, मोबाइल फोन के इस्तेमाल और ओवरलोडिंग के खतरों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने देने और भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने का संदेश भी दिया।

छात्रों ने रैली में “हेलमेट नहीं—तो एंट्री नहीं”, “सीटबेल्ट बांधें—घर सुरक्षित पहुंचें” और “सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा” जैसे नारे लगाए। पुलिस टीम ने आमजन को UP-112, एम्बुलेंस 108, महिला हेल्पलाइन 1090 और अग्निशमन 101 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी


रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top