बहराइच:डीएम ने डिजिटाइजेशन सेंटर का किया निरीक्षण:

Time India News 11
0

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

 बहराइच 22 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-286 बहराइच सदर अन्तर्गत बूथ लेबिल अधिकारियों द्वारा मतदाताओं से प्राप्त किये गये गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने तहसील सदर बहराइच में स्थापित हाई स्पीड नेटवर्क सेन्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम श्री त्रिपाठी ने गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की बाबत जानकारी प्राप्त करते हुए फीडिंग कार्य की प्रगति बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। डीएम ने मौके पर मौजूद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी को निर्देश दिया गया कि डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति को बढ़ाये जाने हेतु आवश्यकतानुसार संसाधन व मैन पावर को बढ़ाया जाय।एसडीएम चौधरी ने जिलाधिकारी को बताया कि विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ब्लाक व बी.आर.सी. स्तर पर 02-02 तथा नगर पालिका परिषद बहराइच एवं तहसील सदर में 01-01 हाई स्पीड नेटवर्क सेन्टर स्थापित किया गया है। जहां पर तैनात बी.एल.ओ./कार्मिकों द्वारा गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की जा रही है। डीएम श्री त्रिपाठी ने एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि डिजिटाइजेशन कार्य का प्रभावी पर्यवेक्षण करते हुए डाटा डिजिटाइजेशन कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न करायें।


रिपोर्ट:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top