बहराइच विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच, 14 अक्टूबर 2025 — ममता संस्थान के प्रोजेक्ट जागृति-4 के अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर फखरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहराइच में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बहराइच रहे। उनके साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी (DHEIO), एमओआईसी (MOIC), बीसीपीएम (BCPM) तथा जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम के सदस्यगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा लाभार्थियों की काउंसलिंग की गई और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है।मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बहराइच ने अपने संबोधन में कहा “मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में अब भी कई भ्रांतियाँ हैं। हमें यह समझना होगा कि मानसिक बीमारी भी शारीरिक बीमारी की तरह ही इलाज योग्य है। अगर किसी व्यक्ति को तनाव, चिंता या अवसाद जैसी समस्या हो तो उसे छिपाने के बजाय विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। मैं ममता संस्थान और उनकी टीम को धन्यवाद देता हूँ कि वे समुदाय स्तर पर इस विषय पर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।”कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने विचार साझा किए और ममता संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समुदाय में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक पहल कर रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ममता संस्थान के कर्मचारियों का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सरजू खान, जिला मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ विजित जयसवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ नरेंद्र सिंह एवं जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह, ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बृजेश सिंह ने लोगों को कई महत्वपूर्ण उदाहरण देकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया । जिला मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजित जायसवाल ने लोगों से बताया कि जिला स्तर पर सप्ताह में सोमवार बुधवार और शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य की ओपीडी की जाती है तथा अन्य दिन कैंप लगाकर मानसिक स्वास्थ्य की काउंसलिंग एवं ओपीडी की जाती है।चिकित्सा अधीक्षक फखरपुर ने लोगों से अपील की व्यवस्था या अपने आसपास इस प्रकार से तनाव या मानसिक रोगों के विकास से पीड़ित व्यक्तियों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर या जिला स्तर पर भेजने का प्रयास करें कार्यक्रम में सीपीएम शकील सिद्दीकी बीपीएम नेहा श्रीवास्तव ममता संस्था पप्रोजेक्ट जागृति के जिला समन्वयक डॉक्टर यासिर हुसैन, शुभम द्विवेदी,अवधेश चौधरी आदि जागृति टीम उपस्थित रही।

रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top