बहराइच पुलिस अधीक्षक आर एन सिंह ने नवाबगंज थाने का किया निरीक्षण

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच नवाबगंज थाना का औचक निरीक्षण कर एसपी ने दिए सख्त दिशा निर्देश

नवाबगंज: पुलिस अधीक्षक आर एन  सिंह ने मंगलवार

 को थाना नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ सफाई, अभिलेखों के रख रखाव, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात, मैस, और बैरकों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु बीट प्रणाली को मजबूत किया जाए, शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नियमित किया जाए, और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

एसपी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि थाना स्तर पर हर कार्य में पारदर्शिता व उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके। निरीक्षण के अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्य के प्रति सजग और सतर्क रहने की हिदायत दी।

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकरी नानपारा प्रद्युम्न सिंह व थाना प्रभारी नवाबगंज मौजूद रहे।


रिपोर्ट:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top