बहराइच:डीएम ने कुण्डासर, परसेण्डी व प्यारेपुर गौशाला का औचक निरीक्षण कर गौवंशों को गुड़ खिलाया

Time India News 11
0

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 


बहराइच 18 अगस्त। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र व अन्य अधिकारियों के साथ जिले में स्थापित गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से वृहद गो आश्रय स्थल कुण्डासर, अस्थायी गो आश्रय स्थल परेसेण्डी व प्यारेपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर तीनों स्थानों पर गोवंशों को चना, गुड़ व फल खिलाकर गो-सेवा की तथा परिसर में पौध भी रोपित किया।  
वृहद गो आश्रय स्थल कुण्डासर के निरीक्षण के दौरान केयरटेकर द्वारा बताया गया कि 391 गोवंश संरक्षित हैं जिसमें 261 नर तथा 130 मादा गोवंश हैं। गोवंशों के लिए भूसा, चूनी चोकर की पर्याप्त व्यवस्था है। हरे चारे के लिए 03 बीघा क्षेत्रफल में हरा चारा बोया गया है। निरीक्षण के दौरान डीएम श्री त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि भविष्य में संरक्षित गोवंशों की छाया के लिए बाउण्ड्रीवाल के किनारे-किनारे मजबूत ट्री गार्ड के साथ छायादार पौध रोपित करा दिये जायें तथा बाउण्ड्रीवाल की ऊंचाई को भी बढ़ा दिया जाय। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि बीमार व कमज़ोर पशुओं की विशेष देखभाल की जाय तथा इन्हें स्वस्थ पशुओं से अलग रखा जाय। निरीक्षण के दौरान डीएम ने भूसा रजिस्टर, दाना रजिस्टर, पशु लागबुक, हराचारा पंजिका व अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया।
इसके उपरान्त डीएम श्री त्रिपाठी ने अस्थायी गोआश्रय स्थल परसेण्डी का निरीक्षण किया। यहां पर बताया गया कि 496 गोवंश संरक्षित हैं जिसमें 308 नर तथा 188 मादा गोवंश हैं। डीएम ने संरक्षित गोवंशों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायल़ा लेते हुए ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि आश्रय स्थल में जल्दी तैयार होने वाले प्रजाति के पौध रोपित किये जाये जिससे पशुओं के लिए कम समय में छायादार स्थान उपलब्ध हो सके। इसके उपरान्त डीएम श्री त्रिपाठी ने अस्थायी गोआश्रय स्थल प्यारेपुर का निरीक्षण किया। यहां पर बताया गया कि 305 गोवंश संरक्षित हैं जिसमें 181 नर तथा 124 मादा गोवंश हैं। डीएम ने व्यवस्थाओं के  बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि मज़बूत ट्रीगार्ड के साथ छायादार पौध रोपित किये जायें। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी संरक्षित गोवंशों को शासन की मंशानुरूप चारा, भूसा, पानी के साथ-साथ समुचित उपचार की सुविधा उपलब्ध करायी जाय।
इसके उपरान्त डीएम श्री त्रिपाठी ने प्यारेपुर में रानी लक्ष्मीबाई अमृत उद्यान का निरीक्षण कर इस वर्ष कराये गये पौधरोपण कार्य को देखा तथा स्वयं भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, बीडीओ कैसरगंज सचिन कुमार, फखरपुर अजय प्रताप सिंह व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

 रिपोर्टर:नसीम खान



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top