बहराइच:डीएम अक्षय त्रिपाठी ने तहसील नानपारा का किया निरीक्षण

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 12 अगस्त। प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शासन के निर्देशानुसार राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण के साथ-साथ जनशिकायतों व समस्याओं का समयबद्ध रूप से गुणवत्तापरक निस्तारण, तहसील आने वाले फरियादियों की सुविधाओं, अभिलेखों केे रख-रखाव, पार्किंग, सुरक्षा, सी.सी.टी.वी. कैमरों की स्थापना, तहसील भवन व परिसर की साफ-सफाई इत्यादि का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के साथ तहसील नानपारा का निरीक्षण किया। तहसील के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने तहसील अधिवक्ता संघ के शिष्टमण्डल केे साथ शिष्टाचार भेंट भी की।
तहसील के निरीक्षण के दौरान डीएम त्रिपाठी ने तहसील परिसर व तहसील भवन की साफ-सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए डीएम ने अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी लेते हुए धारा-24 से सम्बन्धित वाद रजिस्टर, उपयोगिता प्रभार रजिस्टर, वसूली रजिस्टर, अंश निर्धारण, भू लेख रजिस्टर, ऑन लाइन पोर्टल पर राजस्व ग्राम सम्पत्ति रजिस्टर, निर्वाचन, बैंक बंधक परवाना इत्यादि अभिलेखों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आये हुए फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई भी की तथा अन्त में तहसील सभागार में डीएम ने तहसील अधिवक्ता संघ के शिष्ट मण्डल के साथ शिष्टाचार भेंट करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में बार-बेंच के बीच परस्पर सहयोग बनाये रखने का आहवान किया

 रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top