बहराइच:महसी न्यायाधिकारी ने चल न्यायालय में वादों का किया निस्तारण

Time India News 11
0

 



बहराइच। ग्राम व ब्लाक महसी में गुरुवार को माननीय जनपद न्यायाधीश के दिशा-निर्देश में न्यायाधिकारी पंकज कुमार (द्वितीय) द्वारा मोबाइल कोर्ट (चल न्यायालय) का आयोजन किया गया। चल न्यायालय में आसपास के क्षेत्रों के वादकारियों के वादों का निस्तारण किया गया। चल न्यायालय में ग्राम वासियों ने भागीदारी कर चल न्यायालय को सफल बनाया। न्यायाधिकारी पंकज कुमार द्वितीय द्वारा बताया गया कि चल न्यायालय का आयोजन दूर दराज के क्षेत्रों जो कि किसी कारण वश न्यायालय पर आने में असमर्थ रहते हैं। उनके लिए न्याय को सुलभ बनाने की पहल है। इस दौरान बार एसोसिएशन महसी के अध्यक्ष भरत मिश्रा, महामंत्री रामकर्ण त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक अवस्थी, सूर्य प्रकाश अवस्थी समेत अन्य मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top