उत्तर प्रदेश में, आप अब ऑनलाइन अपने राशन कार्ड में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

लखनऊ : 05 जून, 2025 खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई ऑनलाइन सुविधा शुरू की है जिसके माध्यम से वे अपने राशन कार्ड में नाम सुधार संशोधन और अन्य आवश्यक बदलाव आसानी से कर सकते हैं। यह सुविधा विभाग के आधिकारिक पोर्टल ीजजचेरूध्ध्बिण्नचण्हवअण्पद पर उपलब्ध है।
इस नई व्यवस्था के तहत, राशन कार्ड धारक निम्नलिखित प्रक्रिया द्वारा आवेदन कर सकते हैं-
पोर्टल पर जाकर “जत्था नाम सुधार” हेतु संबंधित प्रपत्र भरें।
प्रपत्र संख्या दर्ज करें और निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
आवेदन जमा करने के पश्चात उसका प्रिंटआउट लें और आगे की कार्रवाई हेतु रख लें।
विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन का त्वरित निपटारा किया जाएगा।
सुधारित राशन कार्ड की जानकारी संबंधित अधिकारी के माध्यम से पोर्टल पर अपडेट कर दी जाएगी।
यह ऑनलाइन प्रक्रिया राशन कार्ड धारकों को सुविधा एवं पारदर्शिता प्रदान करेगी और विभागीय कार्यवाही में तेजी लाएगी।
खाद्य एवं रसद विभाग उपभोक्ताओं से अनुरोध करता है कि वे इस सुविधा का अधिकतम उपयोग करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विभागीय हेल्पलाइन या पोर्टल के माध्यम से संपर्क करें।


रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top