बहराइच:डीएम के औचक निरीक्षण में बन्द मिले सामुदायिक शौचालय, स्कूल, आांगनबाड़ी केन्द्र व पंचायत भवन एडीओ पंचायत, सचिव व सफाई कर्मी का अग्रिम आदेशों तक बाधित हुआ वेतन

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 28 जून। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत ग्राम फुलवरिया में आरोग्य मंदिर व आंगनबाड़ी केंद्र, ब्लाक रिसिया के ग्राम लौकी के सामुदायिक शौचालय, ग्राम बिबियापुर के आंगनवाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय, ग्राम भोपतपुर चौकी में सामुदायिक शौचालय, ग्राम खुदादादभारी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा ग्राम बंगलाचक में पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। ग्राम फुलवरिया में संचालित आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान सी.एच.ओ. सारिका गुप्ता मौके पर मौजूद मिली। जबकि परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई न पाये जाने पर डीएम ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि भवन व परिसर की पर्याप्त साफ-सफाई करायी जाय तथा आरोग्य मन्दिर में आने वाले ग्रामवासियों को शासन द्वारा अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें। मरीज़ों के बारे में जानकारी करने पर सी.एच.ओ ने बताया कि 05 मरीज़ों का उपचार किया गया है। डीएम ने निर्देश दिया कि मरीज़ों का विवरण पोर्टल पर अद्यतन रखा जाय। निरीक्षण के दौरान ग्राम फुलवरिया का आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द पाया गया।
ग्राम लौकी में सामुदायिक शौचालय बन्द पाया गया तथा ग्राम बिबियापुर का आंगनवाड़ी केंद्र खुला हुआ था। जबकि प्राथमिक विद्यालय बन्द पाया गया। आंागनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्री से डीएम ने बच्चों की उपस्थिति तथा पुष्टाहार वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने निर्देश दिया कि घर-घर जाकर लाभार्थियों का केवाईसी व फेस एथेंटीफिकेशन की कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान ग्राम बिबियापुर का प्राथमिक विद्यालय भी बन्द पाया गया। इसी प्रकार ग्राम भोपतपुर चौकी में स्थापित सामुदायिक शौचालय, ग्राम खुदादादभारी का पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा ग्राम बंगलाचक में स्थापित पंचायत भवन भी निरीक्षण के दौरान बन्द पाया गया।
निरीक्षण के दौरान बन्द पाये गये विद्यालयों के सम्बन्ध में डीएम ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से बन्द स्कूलों के सम्बन्ध में स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। इसी प्रकार सामुदायिक शौचालयों एवं पंचायत भवनों में ताले लटके पाये जाने का कड़ा संज्ञान लेते हुए अग्रिम आदेशों तक सम्बन्धित एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव, सफाई कर्मी व अन्य सम्बन्धित को वेतन बाधित करने का तथा 03 दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही सचेत किया है कि सम्बन्धित का स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाये जाने पर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई संचालित की जायेगी। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया है कि बन्द शौचालयों के सम्बन्ध में केयरटेकर का स्पष्टीकरण प्राप्त करें।


रिपोर्ट:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top