प्रयागराज की नैनी जेल में बंदी के पास से मिले रुपये के मामले में हुई कार्रवाई डिप्टी जेलर और हेड जेल वार्डर को निलंबित कर विभागीय जाँच शुरू

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

लखनऊ : 19 जून, 2025 महानिदेशक कारागार पीसी मीना ने बताया कि प्रदेश के केंद्रीय कारागार, नैनी, प्रयागराज में 17 जून 2025 को निरुद्ध बंदी अली अहमद की आकस्मिक तलाशी के दौरान उसके पास से 1100 रुपये नगद बरामद होने पर प्रकरण की तात्कालिक प्राथमिक जाँच डीआईजी कारागार, प्रयागराज प्रक्षेत्र ने की, जिसमें प्रथम दृष्टया डिप्टी जेलर कांती देवी एवं हेड जेल वार्डर संजय कुमार द्विवेदी की संलिप्तता पाई गई। जाँच में पाए गए तथ्यों के आधार पर दोनों अधिकारियों को प्रारंभिक रूप से दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त दोनों अधिकारियों को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जाँच की जा रही है और संबंधित दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
महानिदेशक कारागार ने कहा कि विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कारागार परिसर में नियमों का पूर्ण पालन हो और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को सख्ती से रोका जाए।


रिपोर्टर:नसीम खान


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top