बहराइच:ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण न करने पर पीएम किसान योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं 34191 कृषक

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 25 जून। उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद के लगभग 34191 किसान ऐसे हैं, जिनके द्वारा अभी तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई है। जिसके कारण ऐसे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अग्रिम किश्त प्राप्त नहीं हो पायेगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। योजनान्तर्गत शासन द्वारा पात्र कृषकों को रू. 6,000=00 की वार्षिक सहायता 03 किश्तों में प्रदान की जाती है।
उप निदेशक कृषि श्री वर्मा ने सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्रीय कर्मचारियों, पंचायत सचिवों, कृषि मित्रों एवं किसान संगठनों से भी अपील की है कि अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को जागरूक कर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराने में सहयोग करें, जिससे कोई भी पात्र किसान इस योजना के लाभ से वंचित न रहें। उन्होंने बताया कि इच्छुक कृषक आधार से लिंक मोबाइल नम्बर के साथ पीएम किसान डाट जीओवी डाट इन पर जाकर स्वयं अथवा अपने निकटतम सी.एस.सी. सेन्टर पर जाकर शीघ्र ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करा लें ताकि भारत सरकार द्वारा शीघ्र ही जारी की जाने किश्त का लाभ प्राप्त करने से वंचित न होने पाये।


रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top