बहराइच:डीएम व एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में सुनी शिकायतें,05 शिकायतों का हुआ निस्तारण

Time India News 11
0

 

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 21 जून। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील सदर बहराइच में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर  पूजा चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर पहुप सिंह, जिला विकास अधिकारी राज कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ आए हुए फरियादियों के समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाये तथा जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार लाभान्वित भी किया जाय। डीएम ने कहाकि भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजी जाय। स्थलीय निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारी ग्रामवासियों से समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करायें।
उल्लेखनीय है कि डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 30 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार तहसील पयागपुर में अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 57 में 05 तथा शेष अन्य तहसील में उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में समाधान दिवसों महसी में प्राप्त 49 में 03, कैसरगंज में प्राप्त 42 में 09, नानपारा में प्राप्त 45 में 09 तथा मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 31 में 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्षगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर:नसीम खान,,,,,,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top