बहराइच:महंगाई-बेरोजगारी और किसानों की बदहाली पर स्वामी प्रसाद मौर्या का बड़ा हमला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Time India News 11
0

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच। राष्ट्रीय अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या ने शुक्रवार को  प्रेसवार्ता कर केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है और बेरोजगारी लगातर बढ़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से सरकारी भर्तियों पर रोक लगा दी गई है, जिससे आरक्षण भी अप्रासंगिक हो गया है। जब भी कोई भर्ती निकलती भी है तो उसमें आरक्षण नीति का पालन नहीं होता। सम्मान और जनहित हुंकार यात्रा के तहत शुक्रवार को बहराइच शहर के एक होटल पहुंचे पूर्व मंत्री व अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उनके निशाने पर केंद्र की सरकार रही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पूरे देश में महंगाई चरम पर हैं भाजपा सरकार में सरकारी नौकरियां खत्म सी हो गई हैं फलस्वरूप बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ी है।ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित टिप्पणी से बचते हुए बोले, लेकिन तंज कसा। कहा कि आपरेशन सिंदूर को 24 घंटे के अंदर बंद करके देश की बहनों के साथ धोखा किया। उनके सिंदूर के साथ धोखा किया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नेहा सिंह राठौर पर सच कहने के लिए जगह-जगह एफआईआर दर्ज कराई जा रही है जो गलत है संविधान में सबको बोलने का अधिकार है लेकिन भाजपा सरकार सच को दबाने की कोशिश कर रही है। अपना जनता पार्टी के मुखिया श्री मौर्य ने कहा कि संविधान नहीं बदल सके तो संविधान की अनदेखी कर रहे हैं। जाति और धर्म के आधार पर कार्रवाई हो रही है।जाति के आधार पर अनूसूचितजाति और अनूसचित जनजाति के हक छीन रहे हैं। धर्म के आधार मुस्लिम वर्ग के साथ अन्याय किया जा रहा है। इससे सभी को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा साजिश करती है। महंगाई और बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा है। नौजवानों को नाैकरी नहीं मिल रही है। इससे सभी को सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए  हम यह यात्रा लेकर निकले हैं। 

 रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top