बहराइच पुलिस अधीक्षक आर,एन सिंह ने थाना राम गाँव का निरीक्षण किया

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने थाना राम गाँव का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के आगंतुक कक्ष, विवेचना कक्ष, बंदीगृह, महिला हेल्पडेस्क व कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण कर समस्त अभिलेखों यथा अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। सम्बंधित को दिशा निर्देश दिए।थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले आगुन्तकों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बातो/शिकायतों को सुनकर विधिक निस्तारण किया जाये, ताकि उनको अनावश्यक मुख्यालय न जाना पड़े।,,,,,,,,

- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थानाक्षेत्र के सभी मुख्य चौराहों, तिराहों व संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।,,,,,,,,

- समस्त विवेचकों से लम्बित विवेचना समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।,,,,,,,,

- थानाक्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों, ग्रामप्रधानों व धर्मगुरुओं से पीस कमेटी मीटिंग कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा विभिन्न बिन्दुओं पर वार्ता करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।,,,,,,,

- थाना क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उत्साहवर्धन स्वरूप उन्हें साइकिल तथा उपहार भेंट किया गया।,,,,,,,,

- थाना परिसर में समस्त कर्मियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया मौके पर क्षेत्राधिकारी महसी डी.के. श्रीवास्तव थानाध्यक्ष सूरज कुमार राणा व अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।,,,,,


रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top