बहराइच:तहसील सभागार पयागपुर व नानपारा में 110 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिली नियुक्ति

Time India News 11
0



टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 26 मई। तहसील सभागार पयागपुर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी द्वारा ब्लाक प्रमुख हुज़ूरपुर अजीत प्रताप सिंह व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पयागपुर समय प्रसाद मिश्रा के साथ बाल विकास परियोजना हुज़ूरपुर अन्तर्गत नवचयनित 13, पयागपुर की 08, विशेश्वरगंज की 19 व जरवल की 08 कुल 48 कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पयागपुर, तहसीलदार पयागपुर, नोडल अधिकारी उपायुक्त मनरेगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी विशेश्वरगंज, बाल विकास परियोजना अधिकारी पयागपुर, विशेश्वरगंज व हुज़ूरपुर अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के परिजन मौजूद रहे।
इसी प्रकार तहसील सभागार नानपारा में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा द्वारा ब्लाक प्रमुख बलहा, नवाबगंज व शिवपुर के साथ बाल विकास परियोजना बलहा अन्तर्गत नवचयनित 18, शिवपुर की 24 व नवाबगंज की 20 कुल 62 कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी नानपारा, खण्ड विकास अधिकारी बलहा, सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के परिजन मौजूद रहे।

रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top