UP:कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही लापरवाही बरतने पर कृषि विभाग के दो कर्मचारी निलंबित

Time India News 11
0

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

लखनऊ: 28 अप्रैल, 2025 योगी सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए कृषि विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में श्री नत्थू लाल गंगवार, प्रक्षेत्र प्रबंधक, राजकीय ऊसर सुधार प्रक्षेत्र-जैतपुर एवं कासिमाबाद, हरदोई तथा  राम तेज यादव, प्रक्षेत्र प्रबंधक, राजकीय ऊसर सुधार प्रक्षेत्र, रहीमाबाद, लखनऊ शामिल हैं। नत्थू लाल गंगवार, प्रक्षेत्र प्रबंधक, राजकीय ऊसर सुधार प्रक्षेत्र-जैतपुर एवं कासिमाबाद, हरदोई को फसलों के उत्पादन हेतु शिथिल नियन्त्रण के कारण प्रक्षेत्र के उत्पादन तथा उत्पादकता के लाभ में कमी होने के कारण निलम्बित कर दिया गया है। जबकि श्री राम तेज यादव, प्रक्षेत्र प्रबंधक, राजकीय ऊसर सुधार प्रक्षेत्र, रहीमाबाद, लखनऊ सम्प्रति उप कृषि निदेशक (शोध), बाराबंकी को फसलों के उत्पादन हेतु शिथिल नियन्त्रण के कारण प्रक्षेत्र के उत्पादन तथा उत्पादकता के लाभ में कमी होने के कारण निलम्बित कर दिया गया है।इस कार्रवाई पर कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि विभाग में किसी प्रकार की उदासीनता, शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस के लिए प्रतिबद्ध है।

रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top